NBCC करने वाली है बड़ा ऐलान:
सरकारी नवरत्न कंपनियों में से एक कंपनी NBCC के स्टॉक बुधवार को 10% की तेजी के साथ 196 पर पहुंच गए हैं| कारोबारी सत्र के दौरान आज के स्टॉक NBCCने 209.75 का हाई बनाया है, जो की इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है| NBCC में इस तेजी का कारण निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की तैयारी करने का ऐलान है, इसी वजह से NBCC के स्टॉक में तूफानी तेजी देखने को मिली और इस स्टॉक ने अपने 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर प्राप्त किया है| NBCC कंपनी ने exchange fileing में बताया है कि उसकी बोर्ड बैठक 31 अगस्त 2024 को होगी और बैठक में कंपनी का बोर्ड बोनस शेयर इश्यू करने के प्रपोजल पर विचार करेगा यही कारण है कि NBCC का स्टॉक आज 10% ऊपर बंद हुआ है, जबकि मंगलवार को NBCC के स्टॉक 177.65 रुपए पर बंद हुए थे|
कंपनी की दूसरी बार निवेशकों को बोनस शेयर देने की तैयारी:
NBCC जो की सरकारी नवरत्न कंपनियों में से एक है दूसरी बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की तैयारी कर रही है| साल 2017 में NBCC ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दिए थे और अब फिर से बोनस शेयर देने की तैयारी में है| NBCC कंपनी ने फरवरी 2017 में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर दिए यानी कंपनी ने हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर दिया था| NBCCने हर STOCK पर दिए जाने वाले 63 पैसे के फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दी है जो की 6 सितंबर 2024 है, एनबीसी कंपनी का मार्केट के भी 34000 करोड़ रुपए के पर पहुंच गया है|
1 साल में एनबीसीसी स्टॉक में 273 प्रतिशत से अधिक की तेजी:
NBCC के स्टॉक में पिछले 1 साल में तूफानी तेजी देखने को मिली है| NBCC कंपनी का स्टॉक 28 अगस्त 2023 को 50.85 रुपए पर था जबकि 28 अगस्त 2024 को 196 रुपए पर जा पहुंचा है इस साल में अब तक NBCC के स्टॉक में 130 परसेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2024 को NBCC का स्टॉक 81.85 रुपए पर था जबकि आज 28 अगस्त 2024 को 196 रुपए पर देखने को मिला| NBCC के स्टॉक में पिछले 1 साल में 273 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखी गई है| NBCC कंपनी के स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई लेवल 209.75 रुपए का है जो की आज कारोबारी सत्र के दौरान प्राप्त हुआ वही NBCC स्टॉक का 52 हफ्ते का लो लेवल 49 रुपए है|

1 thought on “NBCC करेगा निवेशकों को मालामाल, बोनस शेयर का ऐलान”